कोहेफिजा में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी और दो बाइकों को रौंदा

भोपाल। तेज रफ्तार में जा रही एक कार ने तीन दो पहिया वाहनों को वीआईपी रोड़ पर टक्कर मार दी. हादसे के दौरान घायल हुई महिला ने मामले की शिकायत थाने में की. कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. कार और चालक की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक घायल महिला ने बताया कि वह रविवार रात के समय जब स्कूटी से अपने घर जा रही थी. कोजा चौराहा और इम्पीरियल सेबर के बीच वीआईपी रोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी के साथ दो अन्य बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के दौरान महिला के पैर और सिर चोट आई. आरोपी चालक की लापरवाही से हादसा होने से सड़क पर जाम की स्थिति भी देर तक बनी रही. फरियादी महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है. मामले में अन्य बाइक सवारों की तरफ से थाने में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

Next Post

सिरसोदिया में 18 थाना प्रभारी और 8 एसडीओपी की मौजूदगी में हटा अतिक्रमण

Mon Mar 9 , 2026
धामनोद । धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोदिया में सोमवार 9 मार्च को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू की। दो दिन पहले दी गई चेतावनी की समयसीमा समाप्त होने के बाद राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुँची और अतिक्रमण […]

You May Like