20 हजार की रिश्वत लेते दलाल गिरफ्तार, आपूर्ति अधिकारी पर भी केस

इंदौर। लोकायुक्त टीम ने कलेक्टर परिसर के बाहर 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा, जबकि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के खिलाफ भी भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।

लोकायुक्त के अनुसार देवास जिले की गैस एजेंसी के सह-संचालक प्रमोद दुबे से खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने कार्रवाई से बचाने के नाम पर 2.5 लाख रुपए की मांग की थी, जो बाद में 1.5 लाख में तय हुई। इसमें से 1 लाख पहले ही ले लिए गए थे और शेष राशि मांगी जा रही थी। शिकायत के सत्यापन के बाद सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी रामू लोहिया को 20 हजार रुपए लेते पकड़ा गया। इसके बाद वह राशि अधिकारी को देने पहुंचा, लेकिन अधिकारी ने कार्यालय में रकम लेने से इनकार कर बाद में घर पर लेने की बात कही। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई जारी है।

Next Post

पिकनिक मनाने आए चार युवा सोन नदी में डूबे

Mon Jun 15 , 2026
– सोन नदी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा – रेस्क्यू में एक युवती का शव बरामद, अन्य की सर्चिंग सीधी। जिले के भंवरसेन घाट पर पिकनिक मनाने आए चार युवक-युवतियां सोन नदी में नहाते समय डूब गए। रेस्क्यू अभियान में एक युवती का शव बरामद […]

You May Like