पुलिस ने जिलाबदर दो बदमाश दबोचे, चार के पास से धारदार हथियार बरामद

इंदौर:पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई करते हुए राज्य सुरक्षा अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कई आरोपियों को पकड़ा है. कार्रवाई में दो जिलाबदर अपराधी प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते मिले, जबकि चार आरोपियों को बिना लाइसेंस धारदार हथियार रखने पर गिरफ्तार किया है.

राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने 40 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ लवीन सावलकर निवासी राजेंद्र नगर को गिरफ्तार किया. आरोपी को जिलाबदर अवधि के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में घूमते हुए पकड़ा. इसी तरह तुकोगंज पुलिस ने 25 वर्षीय अजय उर्फ टीटी राणा निवासी रुस्तम का बगीचा को राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14(क) के तहत हिरासत में लिया. इधर लसूड़िया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 27 वर्षीय राकेश चौहान निवासी निपानिया और 21 वर्षीय अरशद उर्फ तोरु निवासी खजराना को पकड़ा. दोनों के पास से धारदार चाकू बरामद हुए.

इसी तरह परदेशीपुरा पुलिस ने 32 वर्षीय नितिन वर्मा निवासी पुरानी जीवन की फेल के कब्जे से एक लोहे का तेजधार चाकू बरामद किया, जबकि थाना पलासिया पुलिस ने 16 वर्षीय कुलदीप बौरासी निवासी बड़ी ग्वालटोली को पकड़कर उसके पास से खटकेदार चाकू जब्त किया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में त्योहारों और आयोजनों के मद्देनजर संदिग्धों की धरपकड़ और हथियार विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस का फोकस उन अपराधियों पर है जो जिलाबदर, निगरानीशुदा या पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड वाले हैं.

Next Post

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी जंगल से गिरफ्तार

Thu Oct 23 , 2025
मंडला: मंडला जिले के हिरदेनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदवारा में एक 22 वर्षीय युवक को एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर रात में जंगल से धरदबोचा और उसे न्यायालय […]

You May Like