दतिया में वाहन की टक्कर से भिंड के किसान की मौत

दतिया। भांडेर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेजापारा के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भिंड जिले के ग्राम अमाहा निवासी 27 वर्षीय उपेंद्र दौहरे पिता हरकिशन दौहरे के रूप में हुई है।

उपेंद्र दौहरे 23 जून को अपनी बहन के घर भांजे की शादी में शामिल होने मियांपुर गए थे। शादी का कार्यक्रम 24 जून को हुआ था। आज वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भांडेर क्षेत्र के ग्राम बेजापारा के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक उपेंद्र खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।

Next Post

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण जिले में श्रवण किया मन की बात कार्यक्रम

Sun Jun 28 , 2026
दमोह.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में ज़िले के सभी बूथ केंद्रों पर श्रवण किया गया। जिसमें सभी बूथ केंद्रों पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जन्म जयंती […]

You May Like