
सीहोर. प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को क्वालिटी मैनेजमेंट हेतु आईएसओ 9001 एवं पर्यावरण सम्बंधी मैनेजमेंट हेतु आईएसओ 14001 प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है जो प्रदेश का पहला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बन गया है, जिसे एक साथ उक्त दोनों श्रेणियों के आई.एस.ओ. प्रमाण-पत्र प्राप्त हुए हैं. प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्राप्त उक्त दोनों श्रेणियों के आईएसओ प्रमाण-पत्रों का अनावरण किया गया एवं कहा गया कि कार्यालय निरंतर गुणवत्तापूर्ण विधिक सेवाएं प्रदान कर रहा है. सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती स्वप्नश्री सिंह द्वारा आईएसओ प्रमाणीकरण की प्रक्रिया एवं कृत कार्यवाही के सम्बंध में अवगत कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई.
