किताबों से आगे बढ़कर दीवारें सिखा रहीं बच्चों को ज्ञान

सीहोर। अब स्कूल की दीवारें सिर्फ ईंट-पत्थर की नहीं, बल्कि बच्चों के लिए ज्ञान का जरिया बन रही हैं. शासकीय माध्यमिक शाला कौडिय़ाछीतू में विद्यार्थियों की पढ़ाई को रोचक व प्रभावी बनाने के लिए प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना ने शिक्षा की दीवार नाम से अभिनव पहल शुरू की है. इस नवाचार का मूलमंत्र है पहले देखो, समझो और फिर सीखो. प्रधानाध्यापक ने शिक्षक साथियों शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान, देवकरण मालवीय, शशिकला पांडे, फूलवती सेन, माधुरी जोशी एवं शशिवाला नामदेव के साथ विद्यालय की दीवारों को ज्ञानवर्धक और आकर्षक बनाने पर चर्चा की. 120 से अधिक शैक्षिक चार्टों में से विद्यार्थियों के लिए उपयोगी दो दर्जन से अधिक चार्टों का चयन कर उन्हें कक्षाओं की दीवारों पर प्रदर्शित किया गया.सक्सेना ने बताया कि उद्देश्य विद्यालय के वातावरण को ऐसा बनाना है, जहां हर दीवार बच्चों को कुछ नया सिखाए. बच्चों को केवल पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय दृश्य और व्यवहारिक माध्यमों से सीखने के अवसर देना है.

 

Next Post

गीत-संगीत और प्रतियोगिताओं ने बांधा समां

Thu Aug 27 , 2026
सीहोर। अभा क्षत्रिय महासभा मातृशक्ति द्वारा हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ्रचंद्रकला तोमर एवं सपना तोमर उपस्थित रहीं. महिलाओं ने हरे रंग के आकर्षक परिधान पहन रखे थे. आयोजन में […]

You May Like

मनोरंजन