भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया पद से त्याग पत्र, भाजपा में मची खलबली

सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी मंगल सरई के महामंत्री प्रमिता दुबे ने महामंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह को महामंत्री प्रमिता दुबे ने लेख किया है कि पारिवारिक कारणो एवं व्यस्तता के चलते महामंत्री पद से इस्तीफा दिया जा रहा है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि जिलेभर में जिला अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणियों के गठन से भाजपा कार्यकर्ताओं में धीरे-धीरे नाराजगी पनपने लगी है।

इसके पूर्व भाजपा नव गठित जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी रज्जू ने पद से त्यागपत्र देकर भाजपा संगठन में हलचल मचा दिया था। वहीं अब चर्चा है कि करथुआ के एक मंडल महामंत्री भी जिला मंत्री पद से त्यागपत्र देने का मन बना लिया है। भाजपा में शुरू हुए इस्तीफो के दौर से जिला अध्यक्ष की कार्य प्रणाली पर भी तरह-तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

Next Post

त्यौहारों को देखते हुए पुलिस ने किया पैदल भ्रमण

Tue Oct 7 , 2025
ग्वालियर: पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती विदिता डांगर एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में त्यौहारों को देखते हुए दुकानों पर खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को कोई असुविधा न हो इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है एवं लगातार मय बल […]

You May Like