आम आदमी पार्टी प्रदेश की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव: जितेंद्र सिंह

ग्वालियर। आज मानस भवन, ग्वालियर में आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जनता को अब एक ईमानदार और मजबूत विकल्प की ज़रूरत है और यह विकल्प आम आदमी पार्टी के रूप में तैयार है। उन्होंने कहा कि जनहितैषी नीतियों की बदौलत दिल्ली, पंजाब, गोवा और गुजरात की जनता ने आप पर विश्वास जताया और अब मध्यप्रदेश की जनता भी बदलाव का मन बना चुकी है। प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, किसानों और युवाओं की हालत बदतर होती जा रही है। तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश में दोनों पारंपरिक पार्टियाँ आपस में मिली हुई हैं, इसलिए कोई भी जनता के मुद्दों पर संघर्ष नहीं कर रहा। प्रदेश में फैले व्यापक भ्रष्टाचार, आदिवासियों पर अत्याचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा को लेकर आम आदमी पार्टी ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। तोमर ने ग्वालियर की जर्जर सड़कों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि ग्वालियर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़कों के नाम पर हजारों करोड़ खर्च कर दिए, लेकिन हालत आज भी बद से बदतर है।

Next Post

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का शुभारंभ आज से

Sun Jul 20 , 2025
ग्वालियर। सुप्रसिद्ध भागवताचार्य घनश्याम शास्त्री महाराज के सानिध्य में रोशनी घर स्थित ऊर्जा सरकार मंदिर पर जयेंद्रगंज में पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया जाएगा जो 21 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक चलेगा। सभी माता बहने मिलकर शिवलिंग का निर्माण करेंगी। मिट्टी के शिवलिंग को बनाएंगी उसके बाद वैदिक […]

You May Like

Play sound