दिन-दहाड़े घोड़ियां गायब, चोर भी घुड़सवारी के शौकीन निकले

इंदौर:शहर में चोर अब सिर्फ गहने-नकदी ही नहीं, घोड़ियां भी उड़ा ले जा रहे हैं! द्वारकापुरी क्षेत्र के अहिरखेड़ी नाथ मोहल्ला मैदान से अज्ञात चोर दो घोड़ियां चुराकर ले गए.घटना 1 अगस्त की दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच की बताई गई हैं, थाने पहुंचे 30 वर्षीय फरियादी अर्जुन ने पुलिस को बताया कि उनकी घोड़ियां मैदान में बंधी थीं, लेकिन कोई “शौक़ीन सवार” उन्हें खोलकर ऐसे ले गया जैसे खुद के अस्तबल से निकाल रहा हो.

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. अब जांच इस बात पर भी हो रही है कि चोर घोड़ियों को बेचने ले गया, दौड़ में उतारने या फिर मोहल्ले में रौब जमाने! घोड़ियां तो चली गईं, पर चोर के असली इरादे पर पुलिस भी उलझन में है इसे चोरी कहें या घुड़सवारी का जुनून!, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है.

Next Post

भाजपा दुष्कर्मियों को संरक्षण देना बंद करे : कांग्रेस

Sun Aug 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर दुष्कर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां-जहां भाजपा सरकार है वहां दुष्कर्म का आंकड़ा बढ़ रहा है और भाजपा की सरकारें इन अपराधों को रोकने में नाकाम हो रही है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष […]

You May Like