एसबीसी चुनाव: एलिमिनेशन राउंड के तीसरे दिन 11 प्रत्याशी बाहर

जबलपुर। एमपी स्टेट बार निर्वाचन-2026 की मतगणना का प्रथम चक्र पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चक्र की मतगणना प्रारंभ हो गई है। एलिमिनेशन राउंड के तीसरे दिन 11 प्रत्याशियों का एलिमिनेशन हुआ। इसके साथ ही अब तक कुल 39 प्रत्याशी एलिमिनेट हो चुके हैं। शनिवार को एलिमिनेट हुए प्रत्याशियों में प्रत्याशी क्रमांक 115 तनुज दीक्षित इंदौर, 76 रघुनाथ प्रताप नारायण मिश्रा रीवा, 4 अनिल पाटिल भोपाल, 47 कपिल मेहरा भोपाल, 15 अपूर्वा सिंह भोपाल, 32 डॉ. प्रशांत मिश्रा जबलपुर, 18 आशीष श्रीवास्तव ग्वालियर, 59 निकिता जैन ग्वालियर, 1 अबादेश कुमार त्यागी जबलपुर, 44 ज्योति कुरील जबलपुर, एवं 100 शैलेन्द्र मिश्रा इंदौर शामिल हैं। एलिमिनेट हुए प्रत्याशियों के मतपत्रों में दर्ज द्वितीय वरीयता के प्रत्याशी को उनके मत अंतरण किए गए हैं। अब तक की मतगणना में पुरुष प्रत्याशियों में विवेक सिंह, आरके सिंह सैनी, नरेन्द्र कुमार जैन, अखिलेश कुमार सक्सेना एवं जय हार्डिया को बढ़त प्राप्त हुई है। इसी प्रकार महिला प्रत्याशियों में प्रवीण तिवारी, अन्नू पटेल, प्रतीका पाठक, रश्मि ऋतु जैन एवं प्रतिभा वालिया बढ़त बनाए हुए हैं। मतगणना की प्रक्रिया अभी जारी है।

Next Post

एसडीएम व तहसीलदार ने बच्चों को पढ़ाया पाठ

Sat Aug 8 , 2026
चितरंगी । शाउमा विद्यालय गोपला में प्रशासनिक अधिकारियों के अचानक पहुंचने से विद्यालय की व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति सामने आई। एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी और तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की पढ़ाई और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों […]

You May Like