आफरीन और अमरीन के ड्रग और धर्मांतरण सिंडिकेट का भंडाफोड़, पब-लाउंज में युवतियों से सप्लाई करवाती थीं नशा

भोपाल। बागसेवनियां थाना पुलिस दुष्कर्म और धर्मांतरण मामले में आरोपी दो सगी बहनों के खिलाफ जांट में जुटी है. दोनों महिला पीड़िताओं के बयान के आधार पर पुलिस इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ रही है. आफरीन और अमरीन नाम की आरोपी बहनों पर आरोप है कि पीड़िताओं को फंसाकर उनस ड्रग तस्करी का भी काम करवाती थीं. पीड़िताओं से शहर के अलग-अलग पब और लाउंज में ड्रग्स भेजा जाता था. पीड़िताओं के ऐसा करने से पकड़े जाने की संभावना भी बहुत कम आफरीन को नजर आती था. इसका एक खास कोड़ वर्ड भी आरोपियों की तरफ से तैयार किया गया था.

पीडिताओं के बयान के आधार पर पुलिस ने भी अपनी जांच में इस एंगल पर भी काम शुरू कर दिया है. आफरीन और अमरीन से प्रताड़ित दोनों पीड़िताएं कमिश्नर कार्यालय में इस मामले से जुड़े कई तथ्यों को पेश कर चुकी है. अब पीड़िताओं को पुलिस से न्याय की भी उम्मीद है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पीड़िताओं ने की है.

आरोपी बहनों की शुरू से अबतक की कुंडली अब पुलिस निकाल रही है. सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस की जांच में ये भी सामने आया है कि कुछ साल पहले अब्बास नगर की झुग्गी बस्ती में आफरीन और अमरीन जब रहती थीं, तो उनके पूर्व पड़ोसी भी दोनों से परेशान हो चुके थे. कुछ पड़ोसियों की तरफ से पुलिस को बताया गया कि उस समय भी आफरीन और अमरीन के घर पर देर रात को युवक और युवतियों का आना जाना होता था. रात के समय में उनके कारनामें से पड़ोसी भी परेशान हो जाते थे. कई बार जब विवाद की स्थिति पड़ोसियों के साथ बनती थी, तो दोनों बहनों की तरफ से पुलिस में झूठा केस कराने और जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी.

सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी बहनें रूपए कमाने के लिए कुछ युवकों को निशाना बनाते हुए उन्हें पुलिस केस में फंसाने के लिए धमकाती थीं. ऐसे युवकों के खिलाफ अलग-अलग शहरों में आपराधिक मामले दर्ज कराने की रणनीति अपनाई जाती थीं. युवको से इसके बाद राजीनामें की बात पर अवैध तरीके से रूपए वसूले जाते थे. दोनों आरोपी बहनों पर पीड़िताओं की तरफ से धमांतरण, प्रेमजाल में फंसाने, ब्लैकमेलिंग और ड्रग्स से अपराधों को लेकर आरोप लगाए गए हैं. इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में भी पुलिस की टीमें जुटी है.

Next Post

प्रोजेक्ट चीता से मिल रही मध्यप्रदेश को चीता स्टेट की वैश्विक पहचान : सीएम डॉ यादव

Sat Feb 28 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि बोत्सवाना से लाए गए 9 चीते (6 मादा और 3 नर चीते) शनिवार को श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनना चाहते […]

You May Like

मनोरंजन