आइची-नागोया (जापान) 22 अक्टूबर (वार्ता) पैरालंपिक चैंपियन प्रमोद भगत और मनीषा रामदास ने गुरुवार को एशियाई पैरा खेल 2026 के मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। आज यहां भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की लानी रात्री ओक्टिला और जिकमत रमदानी के खिलाफ कड़ा मुकाबला किया। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-16 से जीता, लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-13 और 21-17 से अपने नाम कर लिए।
प्रमोद भगत और मनीषा रामदास की जोड़ी ने एसएल3-एसयू5 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता
