अनंत चतुर्दशी पर भोपाल में गणपति विसर्जन शुरू, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अशरफ अली

भोपाल: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर राजधानी भोपाल में गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर पहुंच रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं।भोपाल के कमलापति घाट पर भी गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया है।

यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणेश उत्सव समितियों के सदस्य प्रतिमाएं लेकर पहुंच रहे हैं। विसर्जन से पहले प्रतिमाओं की आरती और पूजा की जा रही है। इसके बाद श्रद्धालु भावुक माहौल में भगवान गणेश को विदाई दे रहे हैं।शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की ओर से विभिन्न विसर्जन स्थलों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाटों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।

बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भी निर्धारित स्थानों पर व्यवस्था की गई है।गणेश उत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में छोटी-बड़ी प्रतिमाएं विसर्जन के लिए घाटों तक पहुंचेंगी। इसके चलते प्रमुख मार्गों और विसर्जन स्थलों के आसपास यातायात का दबाव भी बढ़ने की संभावना है। पुलिस और प्रशासन की टीमें व्यवस्था संभालने में जुटी हैं।अनंत चतुर्दशी पर सुबह से शुरू हुआ विसर्जन का सिलसिला देर रात तक जारी रहेगा। श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गणपति को विदाई दे रहे हैं।

Next Post

रेल कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम का फ्रेमवर्क जारी, 10 साल की नौकरी पर तय पेंशन का ऐलान

Fri Sep 25 , 2026
नई दिल्ली, भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं दे रहे लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए रेल मंत्रालय ने एक बेहद महत्वपूर्ण और राहत भरी घोषणा की है। रेल बोर्ड द्वारा ‘रेलवे सेवा (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत एकीकृत पेंशन योजना का कार्यान्वयन) नियम, 2026’ का आधिकारिक फ्रेमवर्क भारत के राजपत्र (Gazette) […]

You May Like