स्मार्ट मीटर विवाद: बिना अनुमति मीटर लगाने पर उपभोक्ता ने FIR करने का आवेदन दिया

कटनी: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा आक्रोश पैदा हो गया है। कुठला क्षेत्र के समाजसेवी प्रभात पांडे ने आरोप लगाया है कि बिजली विभाग ने उनकी अनुमति के बिना उनके घर में स्मार्ट मीटर लगा दिया। उपभोक्ता ने इसके खिलाफ डीई पर कार्रवाई की मांग करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंप दी है।
प्रभात पांडे ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन विभाग ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि बिना सहमति स्मार्ट मीटर लगाने से उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है और मीटर से संबंधित डाटा के विदेशों तक लीक होने की आशंका भी है।
उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह मनमानी जारी रही, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में 12 सितंबर को बिजली कंपनी का घेराव करने की योजना बनाई गई है। स्थानीय नागरिक सवाल उठा रहे हैं कि पारदर्शिता और सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर क्यों थोपे जा रहे हैं और उपभोक्ताओं की सहमति को क्यों नजरअंदाज किया जा रहा है।

Next Post

गौ माता न्याय यात्रा 7 अक्टूबर को नर्मदापुरम से शुरू होगी, भोपाल में CM आवास पर 14 को सौंपेंगे ज्ञापन

Tue Sep 9 , 2025
भोपाल: महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने आज कहा कि मध्य प्रदेश में गौमाताओं की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है, जहाँ सड़क हादसों और अनदेखी के कारण हजारों गायों और कई मानव जीवन की हानि हो रही है। उन्होंने कहा संत समाज और धर्मप्रेमियों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]

You May Like