किराए की कार से लेकर बकरी चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा,स्विफ्ट कार भी जब्त,आरोपियों को न्यायालय किया पेश

पानसेमल। बड़वानी SP पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने बकरी चोरी के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी अनुसार पानसेमल थाना क्षेत्र में बकरी चोरी करने की शिकायतों पर बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने तोशिफ पिता वाहिद खान निवासी 52 बंगला, ग्रीन पार्क कॉलोनी, इंदौर,सलमान पिता गुड्डू पठान खान निवासी काकड़ ग्रीन पार्क, शिरपुर तालाब,इंदौर को पकड़ा हे पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे किराये की कार लेकर विभिन्न क्षेत्रों में बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने बताया कि शाहदा महाराष्ट्र से वापस लौटते समय ग्राम मोयदा क्षेत्र से बकरियों की चोरी की थी घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार MP 09 TA 6420 एवं नगदी बरामद की है। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है,जिससे अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।थाना प्रभारी रावत ने बताया कि आरोपितों द्वारा किराए की कार लेकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था।पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय रावत,सहायक उप निरीक्षक सखावत अली,प्रधान आरक्षक अजय चौहान एवं स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

उदयगढ़ में जनकल्याण शिविर आयोजित, 104 आवेदन प्राप्त

Fri Jun 12 , 2026
आलीराजपुर, 12 जून। विश्व पर्यावरण दिवस से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तक चल रहे विशेष पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत उदयगढ़ में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर नीतू माथुर ने की। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सीधे […]

You May Like