मवेशियों ने खाई फसल तो कर दी वृद्ध की हत्या

छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव पुलिस ने सोमाटेकड़ी क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह वारदात खेत में मवेशियों के घुसने के विवाद को लेकर हुई थी, जिसमें आरोपियों ने लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर एक 65 वर्षीय वृद्ध की जान ले ली. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 जनवरी जुन्नारदेव के वार्ड नंबर 10 पंचशील कॉलोनी सोमाटेकड़ी निवासी लखनलाल यदुवंशी 65 वर्ष की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी. शुरुआती जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सामने आया कि मृतक के शरीर पर गंभीर आंतरिक चोटें थीं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मृत्यु हुई. पुलिस ने चश्मदीदों से पूछताछ की तो पुलिस को ज्ञात हुआ कि शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे लखनलाल के कुएं वाले खेत में आरोपियों की गाय-भैंसें घुस गई थीं. फसल चरने की इसी बात को लेकर लखनलाल का विवाद धनलाल, राजकुमार और ज्ञानचंद यदुवंशी से हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि तीनों आरोपियों ने एक राय होकर लखनलाल पर कुल्हाड़ी और लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई०००००००

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी राकेश बघेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आज शनिवार को तीनों आरोपी राजकुमार उर्फ राजा यदुवंशी 19 वर्ष, धनलाल यदुवंशी 33 वर्ष, ज्ञानचंद यदुवंशी 41 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में उपयोग करने वाली कुल्हाड़ी और एक बांस की लाठी भी बरामद कर ली है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

टीम की भूमिका०००००

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश बघेल, उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे, मनोज चौधरी, सउनि. राजकुमार कुमरे, सतीष दुबे और आरक्षक अनिल उइके, संतोष धुर्वे, रामअवतार तिवारी, महेश एवं संदीप झरबड़े का विशेष योगदान रहा.

Next Post

खुरई को सौगात: सीएम डॉ यादव ने 312 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण, 500 करोड़ की सड़क की घोषणा

Sat Jan 10 , 2026
सागर। जिले के खुरई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास को नई गति देते हुए 312 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने खुरई-राहतगढ़ रोड के निर्माण के लिए 500 करोड़ की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरों […]

You May Like