युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत सिर पर मिले चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर। गोराबाजार थानाअंतर्गत बिलहरी में रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतिका के सिर में चोट के निशान मिले है। पुलिस मर्ग कायम कर छानबीन में जुट गई ।

पुलिस के मुताबिक मूलत: बीजाडांडी निवासी 22 वर्षीय नंदनी आर्मो जबलपुर मेें बिलहरी में रहकर काम करती थी। जिसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उसे वापस उसके मूल निवास बीजाडांडी ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई। बदहवास परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसकी अचानक तबीयत बिगडऩे की असली वजह क्या थी, यह अभी तक पूरी तरह से रहस्य बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

गोराबाजार थाना प्रभारी संजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों के फिलहाल बयान दर्ज नहीं हो सके है।

Next Post

बंगलादेश: राजशाही विश्वविद्यालय हिंसा के बाद बीएनपी, जमात से छात्र संगठनों पर लगाम लगाने की मांग

Mon Oct 5 , 2026
ढाका, 05 अक्टूबर (वार्ता) ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल बंगलादेश (टीआईबी) ने राजशाही विश्वविद्यालय में रविवार को पत्रकारों और छात्रों पर हुए हमले की निंदा करते हुए सत्तारूढ़ बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और विपक्षी जमात-ए-इस्लामी से अपने छात्र एवं संबद्ध संगठनों पर लगाम लगाने की अपील की है। हमले में कम से कम […]

You May Like