
सागर। जिले के खुरई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकास को नई गति देते हुए 312 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने खुरई-राहतगढ़ रोड के निर्माण के लिए 500 करोड़ की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरों की धरती बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और क्षेत्र को आधारभूत सुविधाओं से सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार निवेश कर बुंदेलखंड को प्रगति की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।
