संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग का मिला शव, सुसाइड नोट न मिलने से गुत्थी उलझी

भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़़की का पेड़ पर लटका शव मिला. शुक्रवार सुबह घटना सामने आने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हुआ. मर्ग कायम कर रातीबड़ थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी खुशी पारदी ग्राम छोटी झागरिया की रहने वाली थी. खुशी ने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और इसके बाद उसने कहीं भी एडमिशन नहीं लिया था. खुशी का शव उसके घर के पास में एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर लटका दिखाई दिया. इसकी सूचना सुबह के समय ग्रामीणों ने पुलिस को दी. प्रथम दृष्टया खुशी की मौत को आत्महत्या के एंगल से देखा जा रहा है. पुलिस को सुसाइड नोट मौके से बरामद नहीं होने से अलग-अलग एंगल से पुलिस जांच करने में जुट गई है. खुशी के शव का पीएम कराते हुए पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है. आत्महत्या के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुटी है.

Next Post

नेपाल में बालेन के पक्ष में चल रही आंधी, विपक्ष कर रहा है कुछ सीटों के लिए संघर्ष

Fri Mar 6 , 2026
काठमांडू, 06 मार्च मार्च (वार्ता) नेपाल में पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने और जेन जी आंदोलन से चर्चित हुए बालेंद्र शाह (बालेन) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) भारी बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। नेपाल चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार जिन 165 सीटों पर चुनाव हुए […]

You May Like

मनोरंजन