कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया खरीदी केन्द्रों तथा उप जेल का निरीक्षण

मऊगंज: मऊगंज जिले में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में एक दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन शुरू हो गया है. कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने धान खरीदी केन्द्र बहुती, पहाड़ी एवं हनुमना का निरीक्षण किया.इन अधिकारियों ने दूरस्थ अंचल में स्थित मुनिहाई खरीदी केन्द्र का भी निरीक्षण किया. इसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय मऊगंज, उप जेल मऊगंज तथा कृषि उपज मण्डी का भी निरीक्षण किया.

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में किसानों से संवाद कर उपार्जन के संबंध में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली. कलेक्टर ने समिति प्रबंधक तथा खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए छाया-पानी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करें, दिन में भी पर्याप्त ठंड रहती है. शाम के समय खरीदी केन्द्र में अलाव जलवाएं. किसानों से उपार्जित धान को सुरक्षित भण्डारित कराएं तथा समय पर परिवहन कराएं.

किसानों को उपार्जित धान का तीन दिन में भुगतान सुनिश्चित करें. खरीदी केन्द्र में तौल-कांटे बारदाने, हम्माल तथा धान को साफ करने के लिए आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था करें. कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि खरीदी केन्द्र में सूखी हुई और साफ-सुथरी धान लेकर आएं. धान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के बाद ही उसका उपार्जन होगा. किसान अपनी सुविधा से स्लाट बुक करके खरीदी केन्द्र में धान दे सकते हैं.

मऊगंज जिले में धान उपार्जन के लिए 34 खरीदी केन्द्र बनाए गए हैं. जिले में 22500 किसानों ने धान उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है. जिले में तीन दिसम्बर तक 7320 किसानों ने 11 खरीदी केन्द्रों में धान बेचने के लिए स्लाट बुक किए हैं. राजस्व अधिकारी तथा कृषि विभाग के अधिकारी खरीदी केन्द्रों का नियमित रूप से निरीक्षण करके व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहे हैं.

Next Post

6 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर गलत रीलें चलाने पर आईटी एक्ट में केस दर्ज, आरोपी की तलाश

Thu Dec 4 , 2025
तिया: सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर कार्यक्रम को लेकर गलत सामग्री फैलाने के मामले में इंदरगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को साइबर सेल की मदद से पकड़ने की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार केशव यादव की ओर से एक लिखित […]

You May Like

मनोरंजन