गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

मुंबई, 04 जून (वार्ता) अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीदों और इस सप्ताह के अंत में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के बीच बुधवार को स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले लगातार तीन दिन की गिरावट से उबरकर आज शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 260.74 अंक की छलांग लगाकर 80,998.25 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 77.70 अंक उछलकर 24616.15 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.76 प्रतिशत की तेजी लेकर 45,502.84 अंक और स्मॉलकैप 0.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,868.85 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4155 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2071 में लिवाली जबकि 1933 में बिकवाली हुई वहीं 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2978 कंपनियों के शेयरों में से 1650 में तेजी जबकि 1236 में गिरावट रही वहीं 92 में टिकाव रहा।
बीएसई में बैंकिंग और रियल्टी की 0.77 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में जबरदस्त लिवाली हुई। इससे कमोडिटीज 0.56, सीडी 0.36, ऊर्जा 0.69, एफएमसीजी 0.14, वित्तीय सेवाएं 0.17, हेल्थकेयर 0.27, इंडस्ट्रियल्स 0.54, आईटी 0.34, दूरसंचार 1.35, यूटिलिटीज 0.99, ऑटो 0.30, कैपिटल गुड्स 0.18, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.36, धातु 0.51, तेल एवं गैस 0.53, पावर 0.32, टेक 0.75, सर्विसेज 0.43 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.33 प्रतिशत उछल गए।
विश्व बाजार में तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.10, जर्मनी का डैक्स 0.58, जापान का निक्केई 0.80, हांगकांग का हैंगसेंग 0.60 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.42 प्रतिशत चढ़ गया।

Next Post

अडानी एयरपोर्ट्स ने जुटाए 75 करोड़ डॉलर, हवाईअड्डा विकास को मिलेगी गति

Wed Jun 4 , 2025
नई दिल्ली, 04 जून (वार्ता) देश के सबसे बड़े निजी हवाईअड्डा संचालक अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक समूह से बाहरी वाणिज्यिक उधारी (ईसीबी) के माध्यम से 75 करोड़ डॉलर का वित्तपोषण प्राप्त किया है। कंपनी ने बुधवार को यहां बयान जारी कर कहा कि इस […]

You May Like