निशानपुरा पुलिस के हत्थे चढ़ा गौवंश वध का फरार आरोपी, 3 हजार का था इनामी लम्बू

भोपाल। निशातपुरा पुलिस ने फरार इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार किया है. तीन हजार रुपए का इनामी आरोपी नफीस पर गौवंश वध मामले में फरार चल रहा था. पुलिस के मुताबिक 17 जुलाई को फरियादी लखन यादव ने पुलिस को सूचना दी कि एक आटो में मृत गाय का शव मिला है. पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों अजीज खान, आसिफ, अनीस , जुबेर और इकराम कुरैशी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. सभी आरोपी अभी जेल में हैं. घटना दिन से ही आरोपी लम्बू उर्फ नफीस (44) निवासी करोंद लगातार फरार चल रहा था. पुलिस उपायुक्त जोन-4 ने उस पर 3 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था. नफीस की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस उसतक पहुंची. आरोपी ने गौहत्या कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. उसके खिलाफ हनुमागंज थाने में मारपीट का एक पूर्व प्रकरण भी दर्ज है.

Next Post

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने शुक्रवार को एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया. अवैध हथियार के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक लक्ष्मीबाई स्कूल के पीछे पार्क के पास आरोपी असलम (25) निवासी रंभा नगर खड़ा दिखा. […]

You May Like