
नवभारत न्यूज
रीवा, 22 फरवरी, शहर की सुंदरता को बाधित कर रहे अवैध होर्डिंग और बैनर के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है.
सिरमौर चौक से सामान तिराहा एवं जयस्तंभ चौक तक बड़े स्तर पर विशेष अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग, बैनर और पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई की. इस दौरान पाया गया कि कई दुकानदारों और संस्थानों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे, जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी और शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यकरण प्रभावित हो रहा था. निगम की टीम ने मौके पर ही इन सभी जगह साथ ही जय स्तंभ से लेकर बजरंग नगर मोड़ तक रोड पटरी से दोनों साइड अतिक्रमण हटाने के साथ 28000 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई और संबंधित लोगों को सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा अवैध होर्डिंग या बैनर लगाए गए तो मीडिया आउटडोर 2017 नियम के तहत प्रतिदिन जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी. उक्त कार्यवाही में उपायुक्त दीपक पटेल, अतिक्रमण प्रभारी रावेंद्र शुक्ला, अतिक्रमण सहायक ज्ञानेंद्र द्विवेदी एवं अतिक्रमण दल उपस्थित रहा.
