त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने किए भगवान महाकाल के दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

उज्जैन। शुक्रवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से डिप्टी कलेक्टर एवं उप प्रशासक सिम्मी यादव ने उनका स्वागत और सत्कार किया। मंदिर के पुजारी राजेश गुरु और संजय गुरु ने उन्हें विधिवत पूजन कराया।
महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान मंदिर समिति की ओर से अतिथि का स्वागत किया गया।

.....

Next Post

राहुल बोले- ज्ञानेश के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम स्थगित, रामलीला मैदान में दिखेगा जनता का गुस्सा

Fri Oct 30 , 2026
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) इंडिया गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम को राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के कारण स्थगित कर शनिवार 31 अक्टूबर को आयोजित करने का फैसला किया है। गठबंधन के नेताओं ने आज यहां कहा कि […]

You May Like