जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने शपथ ग्रहण की

नई दिल्ली। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल शर्मा का शपथ विधि समारोह सोमवार को दिल्ली के मुंडका क्षेत्र में भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, वहीं क्षेत्रीय विधायक गजेंद्र दराल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर देशभर से आए 700 कार्यकारिणी सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई, जो संगठन की राष्ट्रीय कार्ययोजना में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने अपने संबोधन में समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा समाज के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की और संगठन को और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि ओम बिड़ला ने संगठन को समाज निर्माण की दिशा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के संगठनों से समाज को दिशा मिलती है। विधायक गजेंद्र दराल ने भी अपने विचार रखते हुए सामाजिक समरसता और जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और संगठन की एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।

Next Post

रीछुल घटना की SDM नागोद कर रहे जांच

Mon Apr 14 , 2025
सतना। जिले के ग्राम रिछुल में सड़क के लिए खोदे गए गड्डे में गिरी 3 बालिकाओं की पानी में डूबने से हुई मृत्यु की घटना की जांच एसडीएम नागोद जितेंद्र वर्मा द्वारा की जा रही है।कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डा सतीश कुमार एस ने दुखद घटना के कारणो की जांच […]

You May Like

मनोरंजन