बिल्डर ने कॉलोनी बनाई, मेंटेनेस नहीं किया, नौ लाख हड़पे

जबलपुर: बिल्डर गणेश धनगर पर रहवासियों ने कॉलोनी बनाने और मेंटेनेस नहीं करने के साथ नौ लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।शिकायत में बताया कि गणेश अनीता विहार निवासी रामनगर रामपुर में प्लाट हैं। यह की रेरा नियम के अनुसार कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के 1 माह के अन्दर रहवासी सोसाइटी का निर्माण गणेश धनगर को करना था परन्तु डेवलपर का कार्य अधूरा हैं।

कॉलोनी के प्रत्येक प्लाट धारक से 20,000 सिक्यूरटी डिपाजिट लिया गया था एवं 500 प्रतिमाह मेंटेनेस का निर्धारित था जो की सभी धारको की विक्रय पत्र में लिखित हैं परन्तु गणेश धनगर द्वारा लगभग 9, 00,000 रूपये की डिपाजिट हड़प कर गया हैं एवं कॉलोनी का मेंटेनेस नहीं हो पा रहा हैं। कॉलोनी वासियों को चंदा कर कर के बिजली का बिल भरना पड़ रहा हैं।

गणेश धनगर द्वारा न ही कॉलोनी का सुरक्षा गेट बनाया गया हैं न ही चौकीदार की व्यवस्था की हैं न ही बाउंडरी वाल का निर्माण किया हैं, आवारा जानवर पूरी कॉलोनी में गंदगी करते है। चोरी का भय बना हुआ है। सी.सी.टी.वी कैमरा भी नहीं लगवाये गए हैं और न ही गार्डन में लाइट की व्यवस्था हैं जिससे कोई भी रात में गार्डन में नहीं जा सकता हैं। रात में गार्डन में शराब खोरी होती है। गार्डन में कब्जा किया जा रहा है।

शिकायत में यह भी बताया गया कि गणेश धनगर द्वारा जब प्लाट बेचे गए थे तब रजिस्ट्री में यह लिख कर दिया गया था था कि प्लाट में जो भी भराई या फिलिंग से सम्बंधित कार्य है वह बिल्डर गणेश धनगर द्वारा कराकर दिया जायेगा जिसका कोई अतिरिक्त शुल्क खरीददार से नहीं लिया जायेगा, एवं सोसाइटी बनने तक समस्त कॉलोनी का मैन्टेनेंस बिल्डर गणेश धनगर द्वारा किया जायेगा।

Next Post

किसानों के समक्ष हैप्पी सीडर से मूंग की बोनी का प्रदर्शन

Wed Apr 9 , 2025
नरवाई प्रबंधन की हाइटेक विधि है हैप्पी सीडर जबलपुर: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई जलने से खेत की उर्वरक शक्ति को होने वाले नुकसान को रोकने किये जा रहे जागरूकता के प्रयासों के तहत आज विकासखण्ड पाटन के ग्राम पोंडी के किसान मुरारी लाल पटेल के खेत […]

You May Like