किसानों के समक्ष हैप्पी सीडर से मूंग की बोनी का प्रदर्शन

नरवाई प्रबंधन की हाइटेक विधि है हैप्पी सीडर

जबलपुर: किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा नरवाई जलने से खेत की उर्वरक शक्ति को होने वाले नुकसान को रोकने किये जा रहे जागरूकता के प्रयासों के तहत आज विकासखण्ड पाटन के ग्राम पोंडी के किसान मुरारी लाल पटेल के खेत में ग्रीष्म कालीन मूंग की बोनी का हैप्पी सीडर से किसानों के समक्ष जीवंत प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद किसानों को अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने बताया कि हैप्पी सीडर नरवाई प्रबंधन की हाई टेक विधि है। उन्होंने बताया कि हैप्पी सीडर द्वारा फसल काटकर सीधे बोनी की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को नरवाई प्रबंधन से होने वाले फायदों से भी अवगत कराया। किसानों को बताया गया कि नरवाई से मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है। नरवाई मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ जोड़ती है, जिससे मिट्टी की संरचना, जल धारण क्षमता और उर्वरता बढ़ती है।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पंकज श्रीवास्तव एवं कृषि विस्तार अधिकारी सीमा राउत तथा किसान भैया जी पटेल, ओमकार पटेल, उमेश पटेल, नीलेश पटेल, महेंद्र पटेल, निमित पटेल एवं अन्य किसान उपस्थित थे।

Next Post

एक से बेदखल, दूसरी कृषि भूमि कब्जा करने गड़े खम्बे

Wed Apr 9 , 2025
खेत में कटी रखी फसल भी ले गए बदमाश जबलपुर: साहब..बदमाशों ने मेरी कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया था जिसे बाद में तहसीलदार ने बेदखली का आदेश कर भूमि वापिस दिलाई दी थी लेकिन अब पुन: बदमाश उसकी दूसरी कृषि भूमि पर कब्जा करने नजर गड़ाए हुए है और […]

You May Like