पंचांग 22 फरवरी 2025:-
रा.मि. 03 संवत् 2081 फाल्गुन कृष्ण नवमीं शनिवासरे दिन 9/17, ज्येष्ठा नक्षत्रे दिन 2/12, हर्षण योगे दिन 8/57, गर करणे सू.उ. 6/20 सू.अ. 5/40, चन्द्रचार वृश्चिक दिन 2/12 से धनु, शु.रा. 8,10,11,2,3,6 अ.रा. 9,12,1,4,5,7 शुभांक- 0,3,7.
————————————————————
आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 22 फरवरी 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अचानक धन लाभ होगा. आत्म विश्वास में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद के कारण मन खिन्न रहेगा. साझेदारी से विवाद बढेगा. धन संकट का सामना करना पडेगा.वर्ष के अन्त में व्यक्तिगत संबंधों में सुधार होगा. मित्रों के सहयोग से लाभ होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को धन संकट का सामना करना पडेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को साझेदारी में विवाद बढेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को राजनैतिक क्षेत्र में खिन्नता रहेगीं. सिंह राशि के व्यक्तियों को सहयोग से व्यापार में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को सामान्य लाभ होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धन लाभ का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आत्म विश्वास में वृद्धि होगी.
————————————————————
आज का भविष्य- शनिवार 22 फरवरी 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिये बालक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. गौर वर्ण का लम्बा दुबला पतला बुद्धिमान एवं निर्भीक मन की बात दूसरों पर जल्दी प्रकट नहीं करेगा. इसके मित्रों की संख्या सीमित होगी. इंजीनियरिंग क्षेत्र में उन्नति करेगा. माता का भक्त होगा.
————————————————————
मेष- धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यात्रा में सावधानी रखें. सोच समझकर कार्य करें. लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी.
वृषभ- आप पारिवारिक मामलों के समाधान को लेकर चिंतित रहेंगे. वाकपटुता से काम बिगड़ सकता हैं पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मिथुन- आपके व्यवहार में बदलाव से सहयोगी आश्चर्य में पड़ जायेगें. संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा. आर्थिक कार्यों में सफलता के योग हैं. कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा.
कर्क- व्यवसायिक कार्यों के बीच तालमेल बैठाकर चलना होगा अन्यथा मुश्किल में पड़ जायेगें. अधिनस्थ वर्ग के सहयोग से लाभ मिलेगा. बेरोजगारों को सफलता मिलेगी. कार्य बनेगा.
सिंह- महत्वपूर्ण मामलों को टालने की बजाय शीघ्र निर्णय लें. अतिथि आगमन होगा. इष्टमित्रों का सहयोग मिलेगा. धर्म-कर्म, आध्यात्मिक कार्यों में रूचि रहेगी.
कन्या- प्रभावशाली लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा. अधिक भरोसे में नुकसान हो सकता है. नवीन योजनाओं का विकास होगा. महिला जाति की सलाह उपयोगी रहेगी.
तुला- छोटी सी बात को लेकर विवाद की संभावना है. सावधानी रखें, धैर्य से काम लें. शत्रु वर्ग परास्त होगा. माता पिता की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.
वृश्चिक- युवाओं को मेहनत का प्रतिफल मिलेगा. बच्चों को जोखिम के कार्य से दूर रखें. व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. महत्वपूर्ण कार्य की जवाबदारी बढ़ेगी.
धनु- लापरवाही नुकसानदायी हो सकती है, नए प्रोजेक्ट को लेकर आप चिंतित रहेंगें. संतान की चिंता रहेगी. यात्रा में सावधानी अपेक्षित है. अनुकूल समय का लाभ मिलेगा.
मकर- आप परिवार की खुशियों को लेकर लगातार प्रयासरत् रहेगें. मानसिक अस्थिरता रहेगी. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.
कुम्भ- कैरिअर में अच्छे अवसर मिलेंगे कार्य स्थल पर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे न हटें. आकस्मिक धन प्राप्ति का योग है. नवीन योजनाओं का शुभारम्भ होगा.
मीन- गिरते स्वास्थ्य के कारण आपकी कार्यक्षमता पर विपरीत अवसर पड़ेगा, जिससे कार्यों में देरी संभव है. किसी अनसोचे कार्य में व्यस्त रहना होगा.
————————————————————
व्यापार-भविष्य:
फाल्गुन कृष्ण नवमीं को ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, तांबा, पीतल, लोहा, निकिल आदि वस्तुओं में नरमीं होगी. सरसों, अरंडी, मूंग, मोट के भाव में तेजी की चाल चलेगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च के भाव में पूर्ववत् रहेंगे. भाग्यांक 1487 है.
————————————————————
