इंदौर : कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर संभागीय आरटीओ उड़नदस्ता ने रेडिसन चौराहा, तीन इमली चौराहा और नेमावर रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 50 से अधिक बसों की जांच के दौरान एक बस ललितपुर से इंदौर तक बिना वैध परमिट के संचालित पाई गई, जबकि दूसरी बस मुंबई-इंदौर के अस्थायी परमिट पर नागपुर से इंदौर तक यात्रियों का परिवहन करती मिली। दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए ₹50-50 हजार का जुर्माना लगाया गया। अभियान में कुल ₹1 लाख का राजस्व वसूला गया। आरटीओ अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, फायर एक्सटिंग्विशर, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई
Next Post
एसपी ने किया चितरंगी-गढ़वा थानों का आकस्मिक निरीक्षण
Mon Jun 1 , 2026
सिंगरौली: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सियाज केएम ने आज रविवार को चितरंगी एवं गढ़वा थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीन कार्यप्रणाली तथा पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की […]

You May Like
-
7 months ago
मोंथा का असर ऊर्जाधानी में ठंडी हवाओं के साथ बारिश