ट्रैफिक जाम की समस्या से राहगीरों को परेशानी, एमपीनगर में देर शाम तक फंसे रहे वाहन

भोपाल। शहर के पाश इलाकों में देर शाम को ट्रैफिक जाम की समस्या हर रोज देखने को मिल रही है. बुधवार को देर शाम ज्योति टाकीज से डीबी माल चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही. इसके साथ ही सुभाष चौराहा, शाहपुरा लेक रोड़, त्रिलंगा चौराहा सहित सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बुधवार को इन चौराहों पर सभी तरफ से आने वाले मार्गों पर वाहनों का ट्रैफिक जाम बना रहा. वाहन चालक देरी तक जाम में भी फंसे रहे. बारिश के सीजन में शहर के अधिकांश चौराहों पर देरी तक जाम की समस्या बनी दिख रही है. ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी होने के बावजूद भी रास्तों को क्लियर करने में समय लगता दिखा. ज्योति टाकीज चौराहे से बोर्ड आफिस चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक तरफ नाले का निर्माण कार्य होने से चेतक ब्रिज की तरफ जाने और आने वाले वाहन डीबी माल चौराहे की तरफ जा रहे हैं. इस रूट पर भारी वाहनों के चलने से ट्रैफिक जाम की समस्या बनी है. मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी होती है, जिससे वाहन चालक देरी तक जाम में फंसे दिखे.

Next Post

रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की दर्दनाक मौत,रात में घर से निकला था घूमने

Wed Jul 8 , 2026
भोपाल। ऐशबाग इलाके में लापरवाही से रेलवे ट्रैक पार कर रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. ट्रैक पार करते समय युवक का ध्यान मोबाइल की स्क्रीन पर होना बताया गया. इस दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में युवक आ गया. हादसे में युवक की मौत […]

You May Like

Play sound