रेखा गुप्ता ने डीएम कार्यालय में ‘सिटिजन लाउंज-कम-न्यू एज लर्निंग सेंटर’ का किया उद्घाटन

नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को नयी दिल्ली जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय परिसर में स्थापित ‘सिटिजन लाउंज-कम-न्यू एज लर्निंग सेंटर’ का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आधुनिक सिटिजन लाउंज, लाइब्रेरी एवं रीडिंग कॉर्नर तथा नव-निर्मित शौचालय ब्लॉक का अवलोकन किया। उन्होंने इस पहल को सुशासन और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रशासनिक कार्यालयों में आने वाले नागरिकों को सम्मानजनक, सुविधाजनक और सकारात्मक अनुभव मिलना चाहिए और यही दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक वेटिंग लाउंज या लाइब्रेरी नहीं, बल्कि नयी सोच और बेहतर प्रशासन का प्रतीक है। यहां आसपास की बस्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चे भी आकर अध्ययन कर सकेंगे और ऐसी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे, जो सामान्यतः उनके लिए सहज उपलब्ध नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि जब सरकार, प्रशासन और सीएसआर के तीनों स्तंभ एक साथ आते हैं, तब किसी भी शहर के विकास और नव-निर्माण की मजबूत नींव तैयार होती है। डीएम कार्यालय में स्थापित यह सिटिजन लाउंज उसी समन्वित प्रयास का सशक्त उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि यह सिटिजन लाउंज भविष्य में केवल प्रतीक्षालय तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि युवाओं और विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञान एवं कौशल विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां कानून, प्रशासन, करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य विषयों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध करायी जायेंगी। इसके साथ ही डिजिटल संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कंप्यूटर भी स्थापित किये जायेंगे। यहां समय-समय पर करियर काउंसलिंग सत्र, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम, एक्सपर्ट टॉक, मार्गदर्शन कार्यशालाएं और युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिससे युवाओं को नयी जानकारी, कौशल विकास और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर प्राप्त होगा।

.....

Next Post

कर प्रशासन को नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है सरकार: रेखा गुप्ता

Tue Jun 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार कर (टैक्स) प्रशासन को अधिक प्रभावी, पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सुश्री गुप्ता ने आज कहा कि ट्रेड एंड टैक्स विभाग की ओर से वस्तु एवं […]

You May Like