सिंगरौली: जिले में बेकाबू रफ्तार का खूनी खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सड़क हादसे की तीसरी बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ माडा थाना क्षेत्र के ढेका गाँव में दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस भीषण टक्कर में बाइक पर सवार एक युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दोनों मोटरसाइकिलों के चालक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
