बड़ा तालाब संरक्षण: सीमांकन और चिन्हांकन, 16 मार्च 2022 के बाद के निर्माण माने जाएंगे अवैध

भोपाल: कलेक्टर कार्यालय में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया के संरक्षण को लेकर गठित टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सभी सदस्यों ने भाग लिया और पिछले तीन दिनों से चल रहे सीमांकन व चिन्हांकन कार्य की समीक्षा की गई.बैठक में 16 मार्च 2022 के राज्य शासन के आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया. आदेश के अनुसार शहरी क्षेत्र में फुल टैंक लेवल (FTL) से 50 मीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर की परिधि में स्थित सभी निर्माणों का संबंधित तहसीलों द्वारा आंकलन किया जाना है.
बैरागढ़ वृत्त में प्रगति
एडीएम अंकुर मेश्राम ने बताया कि बैरागढ़ वृत्त के कोहेफिजा, खानूगांव और हलालपुरा में सीमांकन और चिन्हांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि पांच गांवों में कार्य शेष है.
टीटी नगर तहसील के 10 गांव प्रभावित
टीटी नगर तहसील के अंतर्गत लगभग 10 गांव कैचमेंट एरिया में आते हैं. गुरुवार को प्रेमपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. शेष गांवों में भी चिन्हांकन कार्य जारी है.
शहर तहसील को जांच के निर्देश
बैठक में बताया गया कि शहर तहसील का कुछ हिस्सा भी कैचमेंट में आता है. संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र की जांच कर निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट प्रस्तुत करें तथा चिन्हांकन के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी सुनिश्चित करें.
16 मार्च 2022 के बाद के निर्माण अवैध
टास्क फोर्स द्वारा 16 मार्च 2022 के बाद हुए निर्माणों की जानकारी एकत्र की जा रही है. इस तिथि के बाद किए गए सभी निर्माण अवैध माने जाएंगे और उनकी स्वीकृतियां निरस्त की जाएंगी.
पूर्व निर्माणों की दस्तावेजी जांच
मेश्राम ने बताया कि 16 मार्च 2022 से पहले हुए पक्के निर्माणों के दस्तावेजों की जांच नगर निगम और टीएनसीपी के माध्यम से की जाएगी, क्योंकि उस समय अनुमति देने का प्रावधान था.
खेल विभाग के निर्माण पर रोक के निर्देश
बैठक में यह भी सामने आया कि बैरागढ़ तहसील के कैचमेंट क्षेत्र में खेल विभाग द्वारा स्टेडियम संबंधी निर्माण कराया जा रहा है. इस पर तत्काल रोक लगाने के लिए संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य रुकवाया

Next Post

रंग, रोशनी और रौनक: होली से पहले ही भोपाल के बाजार हुए गुलजार

Sat Feb 28 , 2026
अशरफ अली भोपाल: रंगों के पर्व होली से पहले ही राजधानी का बाजार रंगीन मंजर में बदल गया है। शहर के प्रमुख व्यापारिक इलाकों में सुबह से देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खास बात यह है कि इस बार होली की खरीदारी में बच्चों की पसंद […]

You May Like

मनोरंजन