इंदौर: मानपुर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर फरार हुए नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चाकू से हमला कर 18 वर्षीय आदेश चरपोटा की जान ले ली थी। घटना के बाद आरोपी जंगल में छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ा।
पूछताछ में उसने प्रेम विवाद में हत्या करना स्वीकार किया। मृतक के परिजन की शिकायत पर नाबालिग पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी मजदूरी करता है और आठवीं तक पढ़ा है।
