
झाबुआ. झाबुआ जिले के कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेड़ा गांव के नाहरखोदरा फलिया में दो लोगों द्वारा एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेड़ा गांव के नाहरखोदरा फलिया निवासी अजय पिता मन्नू भूरिया (19 वर्ष) एवं आशा पिता छितू भूरिया (18 वर्ष) ने एक ही समय पर एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कल्याणपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव पेड़ से नीचे उतरवाए। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि युवक और युवती एक ही परिवार के थे। हालांकि, दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों सहित ग्रामीणों में मातम पसरा हुआ है।
