एक से बेदखल, दूसरी कृषि भूमि कब्जा करने गड़े खम्बे

खेत में कटी रखी फसल भी ले गए बदमाश

जबलपुर: साहब..बदमाशों ने मेरी कृषि भूमि पर कब्जा कर लिया था जिसे बाद में तहसीलदार ने बेदखली का आदेश कर भूमि वापिस दिलाई दी थी लेकिन अब पुन: बदमाश उसकी दूसरी कृषि भूमि पर कब्जा करने नजर गड़ाए हुए है और उन्होंने कब्जा करने की कोशिश करते हुए खम्बे गाड़ दिए है। इसके साथ ही खेत में रखी हुई कटी हुई गेंहू की फसल भी चुराकर ले गए है। शिकायत के बाद भी पनागर पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। यह गुहार भजन लाल पटेल पिता कुठारी लाल पटेल निवासी कालाडूमर पनागर ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई।

शिकायत में पीडि़त ने बताया कि बड़ौदा मोड में स्थित खसरा नं. 360 क्षेत्रफल 0.400 हे. भूमि भूमि स्वामी के रूप में भजन लाल वल्द कुठारी के नाम पर दर्ज है, उक्त भूमि उनकी पैतृक कृषि भूमि है। जिस पर अर्जुन प्रसाद पटेल निवासी कालाडूमर पनागर के द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। तहसीलदार पनागर के समक्ष अवैध कब्जा का आवेदन पत्र पेश किया था जिसमें पटवारी रिपोर्ट से सहमत होकर तहसीलदार के द्वारा आदेश से अर्जुन को बेदखल कर भजन लाल को कब्जा सौंपने का आदेश पारित किया गया था।

7 जनवरी 25 को न्यायालय के आदेश अनुसार पटवारी, राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम कोटवार की उपस्थित में मौके पर कब्जा दिलाया गया था। कब्जा उपरांत उक्त भूमि पर उसकी गेंहू की फसल बोई गई थी। ब्रजेश पटेल, सत्यम, सीताराम निवासी कालाडूमर द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत थाने मेंं की गई थी। जिस पर एफआईआर दर्ज हुई थी। भूमि में लगी गेंहू की फसल को मजदूरों के द्वारा कटवाई गई थी जिसके बाद खेत पर रख दी थी। जिसकेा ब्रजेश पटेल, अर्जुन पटेल, सत्यम, सीताराम निजी वाहन ट्रेक्टर से ले गये। जिसकी शिकायत थाने में की गई लेकिन कार्यवाही नहीं की गई। आरोपियों द्वारा उसकी दूसरी निजी कृषि भूमि खसरा नं. 358/3 रकवा 0.200 हे. भूमि पर खंभे गडाकर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है

Next Post

बेकाबू कार पलटी, बेटी की मौत, माता-पिता घायल

Wed Apr 9 , 2025
नींद की झपकी आने से हादसा जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत मंडला हाइवे रोड में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मेें सात साल की बेटी की मौत हो गई जबकि माता-पिता घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में यह […]

You May Like