बेकाबू कार पलटी, बेटी की मौत, माता-पिता घायल

नींद की झपकी आने से हादसा
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत मंडला हाइवे रोड में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे मेें सात साल की बेटी की मौत हो गई जबकि माता-पिता घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि परिवार रायपुर में शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापिस उप्र लौट रहे थे। मृतक का भाई कार चला रहा था जिसे नींद की झपकी आ गई जिसके चलते हादसा हुआ।

गौर चौकी प्रभारी टेकचंद शर्मा ने बताया कि महेन्द्र प्रजापति निवासी मानपुरा जिला जालौन उत्तरप्रदेश अपने पत्नी पायल प्रजापति, बेटे सोनू प्रजापति और बेटी प्रज्ञा सिंह के साथ कार में एक शादी समारोह में शामिल होने रायपुर गए थे। जहां से वापिस घर लौट रहे थे। कार को उनका बेटा सोनू चला रहा था। वह जैसे ही रेल्वे ब्रिज के पास मंडला हाईवे रोड़ जबलपुर पहुंचे तभी सोनू को नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बेटी प्रज्ञा सिंह सात की मौत हो गई जबकि पति-पत्नी को चोटें आ गई।
मेडिकल में तोड़ा दम
घायलों को तत्काल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मेडिकल में इलाज के दौरान शाम लगभग 5-30 बजे प्रज्ञा प्रजापति ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके माता पिता का इलाज जारी है।

Next Post

जीतू पटवारी के खिलाफ वारंट जारी

Wed Apr 9 , 2025
भिंड: एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ एक बार फिर 500 रुपए का जमानती वारंट जारी किया है। मामला भिंड के उमरी पुलिस थाने का है जहां 4 मई 2024 को मामला दर्ज किया गया था। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like