नहर की पाइप लाइन फूटी, सिंचाई को तरसे, सारंगपुर क्षेत्र में पानी नहीं मिलने से परेशान हो रहे किसान

सारंगपुर। मोहनपुरा परियोजना की प्रेशराइज्ड पाइपलाइन आने से फसलों में सिंचाई होकर पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता होगी किंतु सारंगपुर क्षेत्र में भ्याना सहित अन्य स्थानों पर पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से फसलों में सिंचाई नहीं हो पा रही है. सिंचाई के लिए किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सिंचाई के अभाव में फसले सूखने के कगार पर है. पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है.

क्षेत्र के किसानों के सामने इन दिनों गहरा संकट खड़ा हो गया है. भ्याना गांव में सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से गेहूं की फसलें सूखने लगी हैं, जिससे किसान काफी परेशान है. किसानों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारी समस्या को गंभीरता से लेने के बजाय एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर टालमटोल कर रहे हैं.

बोवनी के समय से ही फूटी लाइन

भ्याना गांव में गेहूं की बोवनी के बाद से ही मोहनपुरा परियोजना की प्रेशराइज्ड पाइपलाइन फूटी हुई है, पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है. समय पर सिंचाई नहीं होने से फसलें सूखने लगी हैं और किसानों को भारी नुकसान का अंदेशा सता रहा है. यह स्थिति दिनों दिन भयावह होती जा रही है.

जिम्मेदारों की अनदेखी से परेशान हो रहे

उक्त समस्या से जिम्मेदारों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस रहने से किसान काफी परेशान है. फसल सूखने की चिंता में किसान मानसिक रुप से बहुत परेशान है. फसल खराब होने का डर सता रहा है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ सिसोदिया से भी संपर्क किया.

समस्या दूर करने की बजाय आंदोलन की सलाह दी

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो फसल को काफी नुकसान हो सकता है. जब उनके द्वारा एक जिम्मेदार अधिकारी से समाधान की बात कही तो उलटे उन्होंने सडक़ पर बैठकर आंदोलन करने की सलाह दे दी.

इस संबंध में मोहनपुरा-कुंडालिया परियोजना के प्रशासक विकास राजोरिया का कहना है कि नहर के पानी को लेकर दो गांवों के बीच आपसी विवाद के चलते अज्ञात लोगों ने पाइपलाइन तोड़ दी है. इसी वजह से पानी की आपूर्ति बाधित हुई है. उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था जल्द कराई जा रही है.

Next Post

सांसद खेल महोत्सव के तहत जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 23 और 24 दिसंबर को

Mon Dec 22 , 2025
पौड़ी, 22 दिसम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 23 व 24 दिसंबर को किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं सांसद खेल महोत्सव की निर्धारित कार्ययोजना के तहत आयोजित की जा रही हैं, जिसमें गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।