
इंदौर. अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स सेल इंदौर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 35.80 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त एमडी की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 3 लाख 50 हजार बताई जा रही है.
उप पुलिस अधीक्षक संतोष हाडा के मार्गदर्शन में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 26 वर्षीय शाकिर उर्फ बल्लू पिता शफीउल्लाह, निवासी वार्ड नंबर 1, मकान नंबर 95, सुसनेर जिला आगर और उसके साथी 25 वर्षीय अल्फेज खान पिता समीउल्लाह खान, निवासी वार्ड नंबर 3, हवेली गली, सुसनेर जिला आगर को पकड़ा तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 35.80 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई. मामले में नारकोटिक्स थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है. नारकोटिक्स विंग आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच में जुटी है.
इनकी रही विशेष भूमिका
इस कार्रवाई में थाना नारकोटिक्स सेल इंदौर के निरीक्षक हरीश सोलंकी, उप निरीक्षक आरती कटियार, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश राठौर, पंकज जायभाय, आरक्षक अमीत सोलंकी, भूषण कामले, राजरतन टायडे, प्रदीप पाल और आरक्षक चालक सुनील चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
