इंदौर: सांवेर रोड स्थित नरवल क्षेत्र में रविवार सुबह एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया. आग के साथ उठे घने काले धुएं से आसपास के लोग परेशान हो गए. सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया.फायर ब्रिगेड के अनुसार सुबह करीब 11 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल टीम को रवाना किया है.
गोदाम में रखे प्लास्टिक स्क्रैप के कारण आग तेजी से फैलने लगी और काला धुआं दूर तक नजर आने लगा. आग की लपटें पास में बने मजदूरों के क्वार्टर तक पहुंचने का खतरा बन गया था. स्थिति को देखते हुए मजदूरों ने एहतियातन अपना सामान बाहर निकाल लिया. दमकल कर्मियों ने क्वार्टर की दिशा से भी पानी डालकर आग को फैलने से रोका. फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रहे और समय रहते बड़ी जनहानि टल गई.
