भाजपा ने मजदूरी का अधिकार छीना: हरीश चौधरी

इंदौर। देश की सर्वश्रेष्ठ मनरेगा योजना को भाजपा ने समाप्त कर दिया । भाजपा ने देश के गांवों में मजदूरी का अधिकार छीन कर प्रचार प्रसार से जी राम जी योजना का महिमा मंडन किया जा रहा है। राम जी के नाम पर मजदूर के अधिकार हनन करना , इससे बड़ा पाप नहीं हो सकता है।

उक्त बात कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी ने पत्रकारों से कही। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कांग्रेस ने गांवों में 100 का रोजगार दिया जा रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

और मध्यप्रदेश से कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने मनरेगा बंद कर दी है। प्रचार प्रसार द्वारा मजदूरों का अधिकार छीन कर झूठा नई योजना का महिमा मंडन किया जा रहा है।

देश में पहले राजस्थान में 150 दिन मजदूरी का अवसर मिलता था। मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार में एक परिवार को 42 दिन रोजगार दिया। राजस्थान में 62 दिन रहा है। भाजपा सरकार कह रही है कि मनरेगा में भ्रष्टाचार हो रहा था, जांच कर किसी को दंडित किया क्या ? भ्रष्टाचार हुआ है तो उसके दोषी आप है।

 

 

फोटो हरीश चौधरी

Next Post

सरकारी हत्याओं को लेकर न्याय यात्रा में सभी आमंत्रित: पटवारी

Fri Jan 9 , 2026
इंदौर। सरकारी हत्याओं को लेकर न्याय यात्रा निकाली जा रही है। शहर की जनसुरक्षा और सहायता के लिए सभी वर्ग , राजनीतिक और गैर सरकारी संगठन से आग्रह है कि वे न्याय यात्रा में शामिल हो। महापौर ने इंदौर की पहचान को मटियामेट कर दिया । कैलाश विजयवर्गीय को इस्तीफा […]

You May Like