इंदौर: शिक्षा में व्याप्त खामियों को दूर करने की देश में ऐतिहासिक मुहिम शुरू करने राहुल गांधी इंदौर आ रहे है. आज देश में युवा पीढ़ी को थामना होगा, नहीं तो आज की युवा पीढ़ी कभी माफ नहीं करेगी. यह जेन जी नहीं, बल्कि जिंदा कौम है. आज भाजपा सरकार के कारण देश का युवा तबाही, कुंठा और आत्महत्या के कगार पर पहुंच गया है. राहुल गांधी छात्रों और युवाओं को तबाही से बचाने के प्रयास में लगे है.
उक्त बात कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कही. पवन खेड़ा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जीडीपी 7.8 बता रही हैं, तो देश में बेरोजगारी और महंगाई क्यों है. यह सिर्फ आंकड़ों की जादूगरी है. आम व्यक्ति के पेट की भूख झूठ नहीं बोलती है. आम व्यक्ति रोजगार को लेकर निराश है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार 12 साल से इवेंट ओर हैडलाइन मैनेजमेंट का काम कर रही है. देश और प्रदेशों में धरातल पर स्थिति बहुत गंभीर है. दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत में दबकर छात्र मर गए, बिहार आधा बाढ़ में डूबा हुआ है.
मध्यप्रदेश में दूषित पानी, जहरीली शराब, गलत दवाई और कुपोषण से बच्चे मर रहे हैं. राहुल गांधी जो मुद्दे लेकर आ रहे है, वह मुद्दे देश के युवाओं के मुद्दे है. देश में शिक्षा में भ्रष्टाचार, पेपर लीक हो रहे हैं. आज देश का युवा तबाही के कगार पर खड़ा है. राहुल गांधी युवाओं को तबाही से बचाने का काम कर रहे हैं. इसके लिए दिल्ली में कंट्रोल रूम बना हुआ है, जिसमें देश और विभिन्न प्रदेशों में छात्रों की समस्याओं की बिंदुवार स्क्रूटनी हो रही है. उक्त बिंदुओं को ध्यान में रख कर कांग्रेस बात करेगी. संसद और प्रदेश के मुद्दे वहां के हिसाब से तय होंगे.
अमेरिका के दबाव में टैक्स लगाया
खेड़ा ने यूपीआई को लेकर कहा कि पहले 500 और 1000 रुपए के नोटबंद किए. जनता को केश लेस सुविधा देंगे. अब अमेरिका के दबाव में केश लेस पर टैक्स लगा दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दबाव में देश को खत्म करने का काम कर रहे हैं. तीन-तीन बार जीएसटी ली जा रही है. आम आदमी से वसूली हो रही है और यूपीआई टैक्स से आम ग्राहक पर दबाव बढ़ेगा
