राहुल गांधी आज इंदौर में, 35 साल तक के रजिस्टर्ड युवाओं को ही प्रवेश

भोपाल: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज शनिवार को इंदौर पहुंचेंगे। वे रीजनल पार्क के पास आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आज शाम युवाओं से करीब 1 घंटे 15 मिनट सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में सिर्फ 35 साल तक की उम्र वाले रजिस्टर्ड युवाओं को ही प्रवेश दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों को भी कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।
राहुल गांधी दोपहर 1:45 बजे इंदौर पहुंचेंगे। वे शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे और रात 9 बजे दिल्ली रवाना होंगे। कांग्रेस सूत्रों का दावा है कि कार्यक्रम के लिए 8 लाख से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

Next Post

मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर में बड़ा हत्याकांड

Sat Sep 19 , 2026
दमोह: जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर में बड़ा हत्याकांड..3 से 4 लोगो की हत्या की खबर है,पत्नी सहित 3 बच्चों की हत्या।मौके पर थाना प्रभारी सहितपुलिस। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति को पुलिस ने अभी रक्षा में ले लिया है मौके पर थाना प्रभारी चौकी प्रभारी और पुलिसबल […]

You May Like