
जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत सरस्वती कॉलोनी में एक मकान पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली है कि यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस एक बुजुर्ग और एक महिला को पकड़ कर थाने ले गई है जिनसे पूछताछ की जा रही है, हालांकि मौके पर ऐसी कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, पुलिस का कहना की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा, इसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
