जनसुनवाई: कलेक्टर ने सुनीं 134 शिकायतें, कई मामलों का हुआ मौके पर समाधान

भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। कलेक्टर सिंह ने प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक चर्चा की और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं पर संवेदनशील दृष्टिकोण रखते हुए त्वरित कार्यवाही करें। जनसुनवाई के दौरान एडीएम अंकुर मेश्राम, पी.सी. शाक्य सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Next Post

दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित 

Tue Sep 9 , 2025
जबलपुर। दहेज के लिए पति व ससुराल पक्ष एक महिला को प्रताड़ित कर रहा है पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता रागनी वंशकार पति साजन वंशकार निवासी वंशकार मोहल्ला झंडा चौक राझी ने बताया कि पति साजन शराब पीकर रोज झगड़ा करते है। इसके साथ ही […]

You May Like