साइबर ठगी से बचाव के लिए साइबर प्रोटेक्टर पुस्तक का विमोचन

इंदौर:साइबर अपराधों पर रोक लगाने और आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस ने एक और अभिनव पहल की है. पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को साइबर सुरक्षा पर आधारित पुस्तक ‘साइबर प्रोटेक्टर’ का विमोचन किया. यह पुस्तक अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया द्वारा तैयार की गई है.
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमित सिंह, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आर.के. सिंह, पुलिस उपायुक्त आनंद कलादगी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि डिजिटल दौर में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और ऐसे समय में यह पुस्तक आम नागरिकों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी. पुस्तक में ओटीपी फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन, ऑनलाइन ब्लैकमेल जैसे साइबर अपराधों के तरीकों को आसान भाषा में समझाया गया है. साथ ही इनसे बचने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए हैं.

यह किताब वर्षों के अनुभव, सैकड़ों प्रकरणों और वास्तविक केस स्टडी के आधार पर तैयार की गई है, ताकि हर वर्ग का व्यक्ति इसे समझ सके. 357 पृष्ठों की इस पुस्तक में 34 अध्याय हैं, जिनमें बताया गया है कि कैसे छोटी सी लापरवाही बड़े आर्थिक और मानसिक नुकसान का कारण बन सकती है. उनका कहना है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों, अभिभावकों, वरिष्ठ नागरिकों और व्यापारियों सहित सभी के लिए उपयोगी है. ‘साइबर प्रोटेक्टर’ पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है.

Next Post

बंदर को बिस्किट खिलाना पड़ा भारी पैर फिसलने से खाई में गिरा युवक मौके पर मौत

Tue Dec 16 , 2025
मंडलेश्वर: जामघाट पर एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है मंगलवार की सुबह जाम गेट पर बंदरों को बिस्किट खिलाते समय अचानक पैर फिसलने से खाई में गिरे युवक की मौत हो गई।युवक डी ए वी वी इंदौर से बी ई फर्स्ट ईयर का छात्र था सुजल कन्नौज उम्र […]

You May Like