मंडलेश्वर: जामघाट पर एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है मंगलवार की सुबह जाम गेट पर बंदरों को बिस्किट खिलाते समय अचानक पैर फिसलने से खाई में गिरे युवक की मौत हो गई।युवक डी ए वी वी इंदौर से बी ई फर्स्ट ईयर का छात्र था सुजल कन्नौज उम्र 25 वर्ष धार जिले के कुक्षी के पास डेहरी का रहने वाला था सुजल के पिता मेड़सिंह कन्नौज और माताजी संगीता कन्नौज दोनों शिक्षक है सुजल का एक भाई बैंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
थाना मंडलेश्वर के टी आई दीपक यादव ने बताया कि घटना सुबह लगभग 8:30 बजे के पहले की है।साढ़े नौ बजे मंडलेश्वर पुलिस का रेस्क्यू दल घटना स्थल जाम घाट पहुंच गया था जहां चार से पांच किमी खाई में उतरकर युवक के शव को उठाकर सड़क तक लाया गया इसमें ग्रामीणों का सहयोग भी पुलिस ने लिया था लगभग 10 किमी का दुर्गम मार्ग तय कर शव को सड़क तक लाया गया उसके बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंडलेश्वर पहुंचाया गया। जहां उसका पी एम किया जाकर शव कुक्षी से आए मृतक के पिता को सौंप दिया गया।मंडलेश्वर पुलिस ने बी एन एस एस की धारा 194 के तहत मार्ग कायम कर जांच में लिया है।
चार दोस्त किराए की थार लेकर पहुंचे थे जामगेट
मृतक सुजल कन्नौज और उसके दोस्त लोकेश मंडलोई मंशाराम सोलंकी और विजय मुजाल्दा मंगलवार की सुबह 7 बजे जामगेट किराए की थार लेकर पहुंचे थे।इसके पहले चारों दोस्तो ने सोमवार की रात को कार से घूमने जाने का प्लान बना लिया था।मृतक सुजल रात को ही बोल रहा था कल मुझे कार चाहिए किसी भी कीमत पर हमें घूमने चलना है। सुजल के मित्र लोकेश मंडलोई ने बताया कि सुबह सुजल ने एक थार किराए पर ली और हम चार दोस्त सुबह सुबह 8 बजे से पहले जामगेट पहुंच गए थे जहां जामगेट के पहले मोड पर बंदरों का झुंड देख सुजल और मैं लोकेश मंडलोई बिस्किट लेकर पहुंचे अचानक सुजल का पैर फिसला उसे बचाने के लिए लोकेश भी फिसल गया सुजल गहरी खाई में गिरा और लोकेश साइड में गिरा जिसे दूसरे दोस्तो ने खींच लिया।
