
सिंगरौली। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के देखरेख में आज बैढ़न एवं विंध्यनगर में वाहनों की जांच की गई। जिसमें एक तारा टे्रवल्स बस समेत 11 वाहन जप्त कर दोनों थानों में खड़ा कराया गया है। साथ ही 62 हजार रूपये की रसीद भी काटी गई है। आरटीओ के अनुसार जप्त सभी वाहन बिना परमिट के पाये गये। यह कार्रवाई कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के निर्देश पर परिवहन विभाग के द्वारा अभियान चला कर जिले भर में वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है।
