एस. कृष्णन बने आईएएस सेंट्रल एसोसिएशन के नए अध्यक्ष

नई दिल्ली।आईएएस सेंट्रल एसोसिएशन ने अपना नया नेतृत्व चुन लिया है। 1989 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव पद पर कार्यरत एस. कृष्णन को एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनके साथ टी. श्रीराम तारनिकांति (त्रिपुरा कैडर, 1992 बैच) और ए. अनबरासु (यूनियन टेरिटरी कैडर, 1996 बैच) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुनाल (यूटी कैडर, 2005 बैच) को सचिव और अदिति सिंह (उत्तर प्रदेश कैडर, 2009 बैच) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

18 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारियों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ सदस्यों में डी. थारा (गुजरात, 1995), राहुल सिंह (बिहार, 1996), संजय बंदोपाध्याय (मध्यप्रदेश, 1988) और संजय भूसरेड्डी (उत्तर प्रदेश, 1989) शामिल हैं।

कनिष्ठ सदस्यों में शाह फैसल (यूटी, 2010), नवीन अग्रवाल (यूटी, 2013), चिन्मय गोटमारे (अरुणाचल प्रदेश, 2009), और शैलेश नवल (महाराष्ट्र, 2010) को शामिल किया गया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एस. कृष्णन ने ईमानदारी, मार्गदर्शन और पेशेवर एकता को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने कहा कि बदलते प्रशासनिक परिवेश में आईएएस सेवा की प्रासंगिकता को बनाए रखना और उसे और अधिक प्रभावी बनाना उनका उद्देश्य रहेगा।

 

Next Post

वार्ड 39: नाली पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जे का हो रहा प्रयास

Mon Jul 28 , 2025
सतना: शहर के वार्ड क्रमांक 39, गली नंबर 1 में नाली निर्माण कार्य ने एक बड़े विवाद को जन्म दे दिया है। नगर निगम द्वारा शुरू किया गया यह निर्माण कार्य अब सेंट पॉल स्कूल के कथित अवैध कब्जे और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण सुर्खियों में है।स्थानीय रहवासियों […]

You May Like

Play sound