
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल स्थित कमला नेहरू स्कूल पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने छात्राओं को मन लगाकर अध्ययन करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और बेटियों की शिक्षा एवं सशक्तिकरण राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। संवाद के दौरान छात्राओं ने भी मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सहजता से उत्तर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
